सांसद सुनील सोनी का मुख्यमंत्री बघेल के बयान पर पलटवार, कहा- ED-IT से वे लोग परेशान हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ का पैसा लूटा है…

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। सांसद सुनील सोनी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ED को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि ED और IT से वो लोग परेशान हैं, जिन्होंने भ्रष्ट रास्ता अपनाया, जिन्होंने छत्तीसगढ़ का पैसा लूटा है. ये सब एजेंसियों इसलिए बनाई गई हैं, जो पैसे लूटने वाले का पैसा निकाले औऱ उस पैसे से विकास के काम करे.

सांसद सुनील सोनी ने कहा कि ED-IT की कार्रवाई से सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री तिलमिला रहे हैं. मुख्यमंत्री 2-3 बार बयान दर्ज कर चुके हैं, ये आश्चर्य की बात है. इसके साथ ही शराब बंदी को लेकर सरकार के पक्ष को लेकर सांसद ने कहा कि जब गंगा जल हाथ में लेकर कसम खाए थे, तब सर्वे नहीं किया था क्या? उस समय वोट चाहिए था.

सुनील सोनी ने कि मुख्यमंत्री 3-4 बार शराब के संदर्भ में बयान दे चुके हैं, उनको रात में माता-बहन दिखती है, जो कहती हैं कि वोट नही देंगे. शराबबंदी नहीं होगी, तो वोट के लाले पड़ जाएंगे. चुनाव एक उत्सव होता है, लोगों की उम्मीद है नेता ने संकल्प लिया तो पूरा करेगा, जब सपना पूरा नहीं होता तो जनता किनारा कर लेती है.