दिन में एक बार जरूर खाएं भुना चना, एक साथ कई बीमारियों में करता है फायदा

Chhattisgarh Crimes

भुना चना तो आपने कई बार खाया होगा। कई लोगों को तो रोस्टेड चना इतना ज्यादा पसंद होता है कि वो रोजाना दिन में एक वक्त इसका सेवन जरूर करते हैं। भुने हुए चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और प्रचुर मात्रा में विटामिन होता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 50 से 60 ग्राम भुने चने का सेवन करना चाहिए। जानिए भुने चने को डाइट में शामिल करने से सेहत को क्या क्या फायदे होते हैं।

कब्ज में दिलाता है राहत

कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आप रोजाना भुने हुए चने खाएं। भुने चने खाने से आपको आराम मिलेगा। साथ ही कब्ज की वजह से हो रही और दिक्कतों में भी आराम मिलेगा।

डायबिटीज पेशेंट के लिए लाभकारी

भुने हुए चने का सेवन करना डायबिटीज पेशेंट के लिए भी लाभकारी है। भुना हुआ चना ग्लूकोज को सोख लेता है जिससे कि ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसी वजह से मधुमेह रोगियों को भुने हुए चने का सेवन करना चाहिए।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो आप भुने हुए चने को डाइट में शामिल करें। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। जो कि वजन को कम करने में सहायता करता है। फाइबर पेट को लंबे वक्त तक भरा रखता है जिससे कि आपको भूख जल्दी नहीं लगती है।

खून की कमी करता है दूर

अगर किसी के शरीर में खून की कमी है तो रोजाना भुना चना खाए। भुना चना शरीर में खून की कमी की समस्या को दूर करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन होता है। जो कि खून की कमी को दूर करने में कारगर है।

बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं तो भुने चना का सेवन करें। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है। इसके साथ ही ये मौसम बदलने पर होने वाली समस्याओं से भी बचाता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।