नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक हेड कांस्टेबल शहीद, एक गंभीर

Chhattisgarh Crimes

बीजापुर। बस्तर से नक्सल हमले से जुड़ी एक बड़ी खबर आयी है। नक्सली हमले में एक जवान के शहीद होने की खबर है। घटना बीजापुर के कुटरू थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है, जिसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

शहीद जवान का नाम थलेंद्र कुमार नायक है, जो प्रधान आरक्षक था। घटना कुटरू थाना क्षेत्र के अम्बेली की बतायी जा रही है। गंभीर रूप से घायल जवान को रायपुर रेफर कर दिया गया है। घायल जवान का नाम अमर कुमार ठाकुर बताया जा रहा है।

Exit mobile version