नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने बाजार स्थल पर लगाया था 5 KG का बम, BDS ने किया डिफ्यूज

Chhattisgarh Crimes

जगदलपुर। नारायणपुर जिले में पुलिस ने माओवादियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है। माओवादियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने बाजार में 5 किलो का कुकर बम लगा रखा था। जिसे सर्चिंग के दौरान जवानों में बरामद कर लिया। जिसे BDS ( बम निरोधक दस्त) की टीम ने मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया। मामला जिले के ओरछा थाना क्षेत्र का है।

मंगलवार को ओरछा का साप्ताहिक बाजार लगा था। नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से हमेशा की तरह जवान बाजार भरने से पहले इलाके की सर्चिंग में निकले थे। सर्चिंग के दौरान तालाब के पास एक टेकरी में स्थित घर के नजदीक 5 किलो का कुकर बम बरामद किया गया। जिसके बाद BDS के जवानों ने अपनी सूझ-बूझ दिखाते बम को मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया।

2 दिन पहले हुए ब्लास्ट में जवान हुआ था घायल

बस्तर में माओवादी लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। 2 दिन पहले माओवादियों ने बीजापुर जिले के बांगापाल इलाके में IED ब्लास्ट की थी। ब्लास्ट की चपेट में एक CAF का जवान आया था। जो गंभीर रूप से घायल हो गया था। ब्लास्ट में जवान ने अपने दोनों पैर खो दिए। वहीं, CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सड़क निर्माण काम में लगी 5 वाहनों में माओवादियों ने आगजनी कर काम को बंद करवाया।