
पुलवामा। पुलवामा में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu-Kashmir Police) ने यहां से 5-6 किलो IED बरामद किया है. पुलिस ने इसके साथ एक आतंकी को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी सहयोगी की पहचान पुलवामा के अरिगाम निवासी इश्फाक अहमद वानी के रूप में हुई है.
कश्मीर जोन पुलिस ने रविवार दोपहर को ट्वीट किया, “पुलवामा पुलिस ने एक आतंकवादी सहयोगी इशफाक अहमद वानी निवासी अरिगम पुलवामा को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खुलासे पर एक आईईडी (करीब 5-6 किलोग्राम) बरामद कर एक बड़ा हादसा टल गया। मामले की आगे की जांच चल रही है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी इशफाक के पास से करीब 5-6 किलो आईईडी बरामद किया गया है. आरोपी हिरासत में है. पिछले आतंकी हमले के बाद भारी मात्रा में आईईडी बरामद किया गया है.
पहले पुंछ और फिर राजौरी हमले में कई जवान शहीद हुए. पुंछ में सेना के एक वाहन को आतंकियों ने निशाना बनाया. आतंकियों ने सेना के वाहन पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें आग लग गई। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे.
अधिकारियों ने कहा, “राजौरी के कंडी इलाके में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है. 5 मई को जम्मू-कश्मीर के राजौरी के कंडी इलाके में एक आतंकवाद विरोधी अभियान में कुल पांच सैनिकों की जान चली गई. जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद-विरोधी ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के दौरान पांच सैनिक शहीद हो गए.