कॉलेज जाते वक्त दुर्घटना का शिकार हुई नवविवाहिता, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Chhattisgarh Crimes

बिलासपुर. मस्तूरी थाना क्षेत्र में स्कूटी से कॉलेज जा रही युवती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिसमें नवविवाहिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. नवविवाहिता बिलासपुर के DP कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी. कॉलेज जाते वक्त मस्तूरी तहसील दफ्तर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई.

बताया जा रहा है कि मृत युवती मनीषा वर्मा जोंधरा क्षेत्र के चिसदा की थी रहने वाली थी. जानकारी के मुताबिक मृतका की हाल ही में शादी हुई थी.

Exit mobile version