NIA को मिली बड़ी सफलता, नक्सली बांद्रा ताती को किया गिरफ्तार, 10 जवानों की हत्या का है मुख्य आरोपी

Chhattisgarh Crimes

रायपुर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली हैं। NIA ने दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में हुए नक्सली विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी बांद्रा ताती को गिरफ्तार किया है। बता दे कि, 26 अप्रैल 2023 को हुए हमले में डीआरजी के 10 जवान बलिदान हो गए थे। इस मामले में तीन नाबालिग सहित सात आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

एनआइए ने सुकमा और बीजापुर में पांच ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें स्मार्ट फोन, सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए। बीजापुर जिले में मई 2023 में दो संदिग्धों गजेंद्र माडवी और लक्ष्मण कुंजम से छह लाख रुपये जब्त किए गए थे। आरोपित इस रकम को बैंक खातों में पैसे जमा करने जा रहे थे। बता दें कि नक्सलियों के आर्थिक तंत्र को कमजोर करने के लिए एनआइए की कार्रवाई लगातार जारी है।