इसके बाद गाली-गलौज करते हुए लोहे के रॉड, लाठी-डंडा व अन्य चीजों से हमला कर दिया। इसमें सरपंच और उनके साथियों को गंभीर चोटें आई हैं। इसकी शिकायत पर खरोरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं हुई है। इससे पूरे गांव में तनाव का माहौल है। बताया जाता है कि आरोपी पूर्व सरपंच राजेश्वरी डहरिया के रिश्तेदार हैं। चुनाव हारने से रंजिश रखे हुए थे।
पहले भी कर चुके हैं हमला
इससे पहले 13 मार्च को भी आरोपियों सरपंच के घर में हमला किया था। लाठी-डंडा से लैस आरोपी उनके घर पहुंच गए थे और उनके दरवाजे को पीट रहे थे। बाहर आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसी बात की शिकायत उन्होंने खरोरा थाने में की थी। उस मामले के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठोस एक्शन नहीं लिया। इसका नतीजा 16 मार्च को देखने को मिला। आरोपियों ने फिर एक जुट होकर वर्तमान सरपंच पर जानलेवा हमला किया।