बिहार में 8वीं बार नीतीश कुमार सरकार, कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस की बड़ी एंट्री के आसार

Chhattisgarh Crimes

पटना। बिहार में बड़ा सियासी भूचाल लाने वाले नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं। खबरें आई थीं कि राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव राज्य के उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं। हालांकि, कैबिनेट विस्तार को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस बार कांग्रेस को बड़ी जगह मिली सकती है।

खबरें हैं कि कांग्रेस को स्पीकर का पद मिल सकता है। वहीं, तेजस्वी फिर उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों को दिए गए मंत्री पद अब9 राजद को दिए जाएंगे। इधर, कांग्रेस के मदन मोहन झा, अजीत शर्मा और शकील अहमद खान को भी बिहार की नई कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

इधर, सीएम बनने जा रहे कुमार सामान्य प्रशासन और गृहविभाग का जिम्मा खुद संभाल सकते हैं। इसके अलावा पंचायती राज और परिवहन विभाग में भी बदलाव के आसार हैं। नीतीश कुमार अब राज्य में 7 दलों के गठबंधन के मुखिया होंगे।

फिलहाल, 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में कांग्रेस के 19 विधायक हैं। जबकि, जदयू के 43 विधायक हैं। इसके अलावा राजद के सदस्यों की संख्या 79 और CPI(ML) के 12 विधायक हैं। इनके अलावा सीपीआई और सीपीआई (एम) के दो-दो सदस्य, जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के चार और निर्दलीय विधायक है। जबकि, सीट खाली है।

हालांकि, अब तक कांग्रेस आलाकमान की तरफ से बिहार को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। इससे पहले कांग्रेस ने कहा था कि वह धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत करने के लिए बिहार में गैर भाजपाई दलों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है। पार्टी ने कहा कि जैसे महाराष्ट्र में उन्होंने शिवसेना का समर्थन कर महाविकास अघाड़ी सरकार बनाने में मदद की थी। वह कुमार के साथ भी चली जाएगी।