
रायपुर। केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय अर्जुन मुंडा ने आज प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विभिन्न आयामों में आगे बढ़ाया। देश की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए देश समृद्ध भारत के रूप में उभररकर कैसे सामने आए। यह झलक दिख रही है। अमृत महोत्सव बनाकर अमृत महोत्सव की ओर बढ़ रहे हैं। 9 साल पहले और इन 9 साल की तुलना करेंगे तो पता चलेगा कि देश किस तरह से आगे बढ़ रहा है।
हमने देखा कि देश का नेतृत्व लोकतंत्र के द्वारा चुनी गई सरकार को निर्णय लेने का अधिकार नहीं था। उस समय एक अदृश्य शक्ति थी जो रिमोट कंट्रोल की तरह काम करती थी। उस समय देश का अनिर्णय की स्थिति में था।आज के 10 साल पहले नीतिगत फैसलों का अभाव रहा और जो फैसले भी हुए उससे देश का नुकसान हुआ। 2014 में एक नई ऊर्जा और किरण के साथ देश को कैसे संभाला जाए। इसमें युवा, किसान सभी ने चिंता की।
पहले नेतृत्वकर्ता खुद बोलते थे कि हम एक रूपये भेजते हैं तो 15 पैसे पहुंचता है। ऐसा नेतृत्व था। अब बदलाब दिखा। कोविड जैसी महामारी ने भारत समेत दुनिया को झकझोरा। आज देश में पोलियो को नियंत्रण करने में सफलता पाई है। मोदी सरकार ने आपात और आपदा के समय लाखों लोगों को टीका लगवाया। कोविड के लिए जांच का केवल एक केंद्र था। आज जांच के केंद्र बढ़ाया।
आपदा प्रबंधन में मोदी सरकार सफल : मुंडा
कोविड के मैनेजमेंट में हम गर्व से कहते है। 220 करोड़ डोज पहुंच चुके थे। आप भी भीड़ में पूछेंगे तो 99 प्रतिशत वैक्सीन वाले मिलेंगे। आपदा प्रबंधन में मोदी सरकार सफल रही। आज 3.50 करोड़ से अधिक गरीबों के पक्का आवास का सपना पूरा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मिशन के रूप में काम किया। महिलाएं सशक्त हुईं।
नल से जल देने की व्यवस्था पर हमने काम किया। 11 करोड़ से अधिक शौचालय बने। अपराध कम हो, स्वच्छता रहे। बीमारी दूर रहे इस पर काम हुआ। 3 करोड़ से ज्यादा घरों में नल से जल पहुंचा। प्रधानमंत्री जब पहली बार संसद भवन में गए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमारी सरकार गरीब और किसान के लिए समर्पित होगी।
महामारी में 80 करोड़ लोगों को मुक्त राशन दिया गया। पूर्वी यूरोप की जनसंख्या से अधिक लोगों को सहायता मिली। वन नेशन वन राशन कार्ड के माध्यम से कोई भी व्यक्ति कहीं से भी राशन उठा सकता है। विश्व का सबसे स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने चलाया। आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा लोगों को मिल रही है।
इस योजना की मानिटरिंग स्वयं प्रधानमंत्री करते हैं। महिलाओं को बीमारियों से लड़ाई लड़ने के लिए एक रुपए में सेनेटरी पैड दिया गया। 9300 से अधिक जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवा लोगों को केंद्र सरकार दिला रही है।प्रधानमंत्री जब पहली बार संसद भवन में गए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमारी सरकार गरीब और किसान के लिए समर्पित होगी।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसानों को समय पर खाद मिली। बिना कर्ज में बोआई की। किसानों के खाते में सालाना ₹6000 सम्मान निधि मिल रही है। किसानों की पैदावार बढ़ी है। आज के समय मौसम का सही आकलन हो रहा है। किसानों को उनकी लागत का सही कीमत मिले। सामाजिक न्याय के लिए सरकार काम कर रही है।
9 साल पहले अदृश्य रिमोट से चलती थी देश की सरकार अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पूर्व यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले जो सरकार थी वह रिमोट से चलती थी। हमने देखा कि देश का नेतृत्व लोकतंत्र के द्वारा चुनी गई सरकार को निर्णय लेने का अधिकार नहीं था। उस समय एक अदृश्य शक्ति थी जो रिमोट कंट्रोल की तरह काम करती थी। उस समय देश का अ निर्णय की स्थिति में था।
व्यापार, उद्योग के मामले में कई काम हुए हैं। 2014 तक देश में 74 एयरपोर्ट है और पिछले 9 साल में हमने 74 नए एयरपोर्ट का निर्माण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में दिव्यांग कैटेगरी की संख्या 7 से बढ़ाकर 21 की।