छत्‍तीसगढ़ में बढ़ाई जा सकती है धान खरीदी की तारीख, CM साय ने दिए संकेत, आज शाम हो सकता है ऐलान

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के किसानों के लिए अच्‍छी खबर है। छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख बढ़ाई जा सकती है। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में धान खरीदी की तारीफ बढ़ाने जाने को लेकर संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि आज शाम तक सीएम साय इसकी घोषणा कर सकते हैं।

छत्‍तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का ग्राफ प्रतिदिन ऊपर चढ़ता जा रहा है। बीते साल राज्य में हुई 107.53 लाख टन धान की खरीदी का रिकार्ड पहले ही टूट चुका है। राज्य में अब तक 133.88 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है, जो कि बीते साल की तुलना में लगभग 27 लाख टन अधिक है।

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए अभी दो दिन और बाकी है। प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख टन धान की खरीदी हो रही है। इस साल धान खरीदी की मात्रा 140 लाख टन के पार होने की उम्मीद है। राज्य में इस साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का परिपालन सुनिश्चित करते हुए किसानों से प्रति एकड़ के मान से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है।