जंगल में जल स्रोत सूख जाने के कारण वन्य प्राणियो को पानी के लिए भटकना न पड़े प्यास बुझाने जंगल में विभाग करा रहा बोर खनन

*Chhattisgarh Crimes*

पूरन मेश्राम।

मैनपुर। उदन्ती सीता नदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के उपनिदेशक वरुण जैन के मार्ग निर्देशन पर वन्य प्राणियों के प्यास बुझाने के लिए जंगलों में बोर खनन कराया जा रहा है।ज्ञात हो,कि जंगलो में भीषण गर्मी के चलते नदी नालों से लेकर तालाब का पानी सुख जाता है। ऐसी स्थिति में जंगलों में रहने वाले वन्य प्राणी प्यास बुझाने के लिए गांव तरफ पहुँच जाते हैं। कई बार गर्मियों के दिनों में पक्की सड़क मार्ग में भी हिंसक वन्य प्राणियों को देखा गया है। जंगलों में जल स्रोत सूख जाने के कारण शिकारी भी इसका फायदा उठाते हैं।
इन परिस्थितियों को देखते हुए वन्य प्राणियों के प्यास बुझाने के लिए अभ्यारण क्षेत्र में सौर ऊर्जा से संचालित बोर खनन कराया जाना प्रस्तावित है। जिसके तारतम्य में राजापड़ाव क्षेत्र के शोभा बीट कक्ष क्रमांक 1115 पर बने तालाब मे 21 मार्च शुक्रवार को बोर खनन कराया गया है। बोर खनन के समय तौरेंगा परिक्षेत्र के रेंजर केआर कोरचे,डिप्टी रेंजर भोजराज साहू,वन रक्षक कार्तिक राम बघेल विशेष रूप से मौजूद रहे।

Exit mobile version