यात्री बस पलटने से 8 यात्री हुए घायल

Chhattisgarh Crimes

धमतरी. स्टेयरिंग फेल होने से यात्रियों से भरी एक बस सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। बता दें इस दुर्घटना में आठ यात्री घायल हुए हैं। वहीं तत्काल रूप से घायलों को उपचार कराने के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर क्रेन के माध्यम से बस को उठाया। इसके बाद वाहनों की इस मार्ग में आवाजाही शुरू हुई।

अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 मार्च को दोपहर ऋतुराज ट्रेवल्स की बस नगर पंचायत भखारा से यात्री भरकर धमतरी की ओर आ रहे थे, तभी ग्राम पंचायत अर्जुनी के पास बस का स्टेयिरंग अचानक फेल हो गई। वाहन चालक बस को रोकने प्रयास किया, लेकिन अनियंत्रित होकर अर्जुनी चौक के पास निर्माणाधीन सड़क के गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बस में फंसे यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से खिड़कियों की ओर से किसी तरह बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों से अर्जुनी पुलिस को दी गई। साथ ही संजीवनी 108 को जानकारी दी गई। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पुलिस वाहन व एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। घायलों को उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

बस के चालक ने बताया कि बस के स्टेयरिंग फेल होने की वजह से बस पलट गई। वाहन की रफ्तार कम होने की वजह से बस धीमी गति से पलटी है इसलिए यात्रियों को ज्यादा चोटें नहीं आई है। बस में कुल 12 यात्री सवार थे, जिसमें से आठ यात्रियों को चोटें आई है। यह घटना करीब साढ़े तीन व चार बजे की है। उल्लेखनीय है कि भखारा-रायपुर रोड में सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है इसलिए प्रभावित हो गई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने और बस को क्रेन से उठाने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त हो गया।

Exit mobile version