पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा-छत्तीसगढ़ के किसानों को गुमराह कर रही भाजपा

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धान खरीदी को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मरकाम ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में किसानों को गुमराह कर रही है। भूपेश सरकार किसानों के साथ हमेशा खड़ी है। धान खरीदी को भाजपा बाधित करने की कोशिश कर रही है। केंद्र सरकार भाजपा नेताओं की बातों में आकर अड़ंगा कर रहे हैं।

केंद्र सरकार क्यों सवाल खड़े कर रहे है। यह राशि किसानों की सहायता राशि है, न कि धान का बोनस। वहीं भाजपा की डी. पुरंदेश्वरी के आरोप पर कांग्रेस ने करारा जवाब दिया है। केंद्र ने 9000 करोड़ नहीं दिए है। केंद्र का न तो 1 रुपये का अनुदान है और न ही सहायता है।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मक्का, गन्ना आदि का 10 हजार रुपये प्रति एकड़ दे रही है तो भाजपा के पेट मे दर्द क्यों हो रहा है। भाजपा के नीताओं ने केंद्र को गुमराह किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर झूटे आरोप लगा रही है।

मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा घोषणा पत्र में बोनस देना का वादा किया था, लेकिन कभी दिया नहीं। भाजपा की रमन सरकार ने 15 साल तक किसानों से झूट बोलने और प्रदेश को लूटने का काम किया है।
15 साल तक किसानों भाजपा ने ठगने का काम किया है। जिसके कारण अब वह 15 सीटों में सिमट गई है। केंद्र के द्वारा छत्तीसगढ़ के साथ जो भेदभाव किया जा रहा है उसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।