मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र के प्रथम पेंड्रा मड़ई-मेला में देवी-देवताओं से आशीर्वाद लेने उमड़े लोग

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/ मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र के प्रथम देवी मड़ई मेला पेंड्रा में आज मंगलवार को आयोजन किया गया। एक दिन पूर्व सोमवार शाम से देवी-देवताओं की पूजा अर्चना व रात्रि जागरण कर मड़ई मेला का शुभारंभ किया गया।

Chhattisgarh Crimes

मंगलवार को सुबह से मड़ई स्थल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर को देवी देवताओं की विशेष पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा निकाल डांग डोली देवी देवताओं ने मड़ई बिहाई कर लोगों को आशीर्वाद दिया व क्षेत्र की सुख शांति के लिए देवी देवताओं से कामना की गई।

Chhattisgarh Crimes

मड़ई पर लोगों ने देवी-देवताओं को फूल माला पहनाते हुए आशीर्वाद लिया गया। विभिन्न मिठाई दुकान, कपड़ा दुकानों, खिलौने की कई दुकानों के साथ साथ अन्य दुकानें लोगों की खरीदारी का कारण बनी। गाजे बाजे के साथ मड़ई भांठा का भ्रमणकर मड़ई बिहाई गई व देवी देवता देर रात तक अपने-अपने स्थान को रवाना हुए। जिन्हें पान सुपारी भेंटकर विदाई दी गई। ग्राम पेंड्रा में राजापडा़व क्षेत्र के प्रथम देवी मड़ई मेले के आयोजन को लेकर ग्रामीण अंचल के लोगों में हर्ष देखा गया। मड़ई में आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। युवाओं द्वारा रात्रिकालीन नृत्य नाचा का भी आयोजन किया गया है।