एक पेड़ मां के नाम लगाएं, धरा के आंँचल को सजाएं

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/ मैनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने “एक पेड़ मां के नाम” के मुहिम की शुरुआत कर प्रकृति संरक्षण का सभी देशवासियों को संदेश दिया था। इसी कड़ी में आज भाजपा मंडल मैनपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं हायर सेकंडरी विद्यालय मैनपुर के जन भागीदारी अध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा के गरिमामयी उपस्थिति में मैनपुर हायर सेकंडरी विद्यालय में फलदार वृक्ष और औषधीय वृक्ष का रोपण कर सभी को प्रकृति को सहेजने के लिए प्रेरित किया,प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। आइए हम सभी मिलकर अपनी वसुंधरा को हरा-भरा बनाएं, अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाएं।

इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल मैनपुर के पूर्व महामंत्री एवं वरिष्ट नेता यूनुस मेमन, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, पुरषोत्तम नायक ,रामनाथ नेताम,माधव सिंह जगत, मया राम नेताम सहित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैनपुर के कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Exit mobile version