पीएम मोदी पहुंचे रायपुर, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। पीएम मोदी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे. साइंस कॉलेज स्थित बने हेलीपैड के लिए कुछ देर में रवाना होंगे. हेलीपैड से सड़क मार्ग होते हुए शपथ ग्रहण समारोह स्थल पहुचेंगे. पीएम मोदी 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन साइंस कालेज मैदान में किया गया है. जिसमें विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन समेत दूसरे राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.

Exit mobile version