पुलिस ने 12 आदतन आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में निकाला जुलूस

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. राजधानी में पुलिस ने आज 12 आदतन आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकाला. आजाद चौक, सरस्वती नगर, आमानाका से आदतन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. आजाद चौक थाने से 4 बदमाश, सरस्वती नगर थाने से 4 बदमाश, आमानाका थाने से 4 कुल 12 बदमाशों को पुलिस ने शहर में घुमाया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर आज आजाद चौक अनुभाग में नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चैक मयंक गुर्जर (भापुसे) के नेतृत्व में अनुभाग के थाना प्रभारियों ने थाना क्षेत्र के निगरानी, गुंडा एवं सक्रिय बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधक धाराओं में कार्यवाही करते हुए क्षेत्र में इनका जुलूस निकाला. थाना आजाद चौक से 04 बदमाशों, थाना सरस्वती नगर से 4 एवं थाना आमानाका से 04 बदमाशों पर कार्रवाई की गई.