नकली खाद्य सामग्री बेचने की मंडी बन चुका व्यापार विहार स्थित नरेश ट्रेडिंग में पुलिस की रेड

एसीसीयू व तारबाहर पुलिस द्वारा नकली आयोडेक्स, ईनो, आलआउट व ब्लैक हिट का जखीरा जब्त,
संचालक कमलेश को लिया गया हिरासत में

Chhattisgarh Crimes
बिलासपुर। नशे के अवैध व्यापार पर कड़ा प्रहार करने के बाद नकली खाद्य सामग्री का व्यापार करने वालो पर एसपी संतोष सिंह ने नजर टेढ़ी कर दी है शनिवार को नकली उत्पादों की मंडी बन चुके व्यापार विहार में नकली सामान बेचने का गोरखधंधा करने वाले व्यापारी पर बिलासपुर पुलिस ने रेड कार्यवाही की नरेश ट्रेडिंग के मालिक कमलेश मखीजा को नकली आयोडेक्स , ईनो , आलआउट व ब्लैक हिट के अवैध व्यापार करने के आरोप में ट्रेडमार्क एवम पेटेंट उलंघन अधिनियम धारा  103, 104,105 एवम् कॉपी राइट एक्ट की धारा 51,63 के अंतर्गत एसीसीयू एवं तारबाहर बिलासपुर द्वारा कार्यवाही करते हुए नकली ईनो 3000 पैकेट, ब्लैक हिट 100 , आयोडेक्स 150, ऑल आउट 500 कीमती 1,60,000 रुपए जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है धड़ल्ले से डुप्लीकेट हानिकारक खाद्य पदार्थ व अन्य रोजमर्रा की सामग्री बेचे जा रहे व्यापार विहार में पुलिस की रेड पड़ते ही हड़कम्प मच गया डुप्लीकेट सामान बेचने वाले अन्य दुकानदार भी तेजी से अपना सामान समेटते देखे गए अवैध व्यापार पर शिकंजा कसने पुलिस ने आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहने की जानकारी दी है ।

शहर में नेतागिरी के प्रभावी दबाव के बीच किसी की न सुनने वाले आईपीएस संदीप पटेल सिविल लाईन सीएसपी व एसीसीयू प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव , टीआई तारबाहर मनोज नायक के नेतृत्व में प्रार्थी रोहित जायसवाल मैसर्स द्वारा अधिकृत हेलॉन/जीएसके सीएच कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और पेटेंट उल्लंघन की जांच पता और पूरे भारत में उत्पादों की प्रामाणिकता की पुष्टि करने के लिए अधिकार प्रदान करने वाला प्रासंगिक पीओए एलओए प्राप्त कर रेड कार्यवाही किया गया ।

नरेश ट्रेडिंग कम्पनी के संचालक आरोपी कमलेश मखीजा पिता भाखचंद माखीजा उम्र 42 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी को रेड कार्यवाही के दौरान नकली सामान का व्यापार करते पाया गया है। जांच के दौरान विक्रेता से नमूने खरीदे जिन पर iodex, eno, all out, black hit के कॉपीराइट और ट्रेडमार्क को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया था । उत्पादों की वास्तविक श्रृंखला पर उपयोग किए जाने वाले कलात्मक कार्यों को दोहराने के लिए रंग संयोजन और मुद्रण शैली का उपयोग किया गया था । ओरिजिनल की तरह ही दिखाई देने वाले सामान मिलने पर नरेश ट्रेडिंग सेंटर व्यापार विहार के मालिक कमलेश मखीजा के विरुद्ध थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 144/23 पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जायेगा।

उक्त सफल रेड कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव एवं तारबाहर प्रभारी निरीक्षक मनोज नायक के साथ उप निरीक्षक अजय वारे, एएसआई टोप्पो , प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक सरफराज खान, तरुण केशरवानी, निखिल राव , सूरज का योगदान रहा।