राजधानी में चेकिंग के दौरान पुलिस ने 34 लाख से अधिक रकम किया जब्त, आयकर विभाग को दी जानकारी

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी के आजाद चौक थाना पुलिस की टीम ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नेमीचंद गली के सामने वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी जूपिटर वाहन में सवार एक व्यक्ति के पास से 34 लाख 67 हजार रूपए जब्त किया है।

बता दें कि वरिष्ठ पुलिस के निर्देश पर थाना आजाद चौक क्षेत्र के तेलघानी नाका स्थित नेमीचंद गली पास एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पैदल पेट्रोलिंग करने के साथ दोपहिया, चारपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रहीं थी। इसी दौरान जूपिटर वाहन क्रमांक सीजी 04 एलएफ 9599 में सवार एक व्यक्ति बैग में कुछ सामान लेकर जा रहा था, जिसे टीम के सदस्यो द्वारा रोकवाकर बैग को चेक किया गया। बैग को चेक करने पर उसमें नगदी रकम रखा होना पाया गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हेमंत मेघानी 54 वर्ष निवासी लाखेनगर पुरानी बस्ती रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा हेमंत मेघानी के पास रखें नगदी रकम 34,67,000 रूपये को धारा 102 के तहत जब्त कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दी जा रही है।