जानलेवा हमला के आरोपियों का सिर मुड़वाकर पुलिस ने निकाला जुलूस

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर में जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों का पुलिस ने सिर मुड़वाकर जुलूस निकाला है। ये आरोपी क्रिकेट मैच में हुए विवाद के बाद दूसरे पक्ष के घर में घुसकर चाकू कुल्हाड़ी और डंडे से हमला किया था। इस मामलें में पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन कर गिरफ्तार किया। फिर इनका जुलूस निकाला।

पीड़ित सूरज दास मानिकपुरी ने गंज थाना में एफआईआर दर्ज करवाई कि 14 जनवरी को उसके छोटे भाई और अन्य लोग मोवा स्थित मैदान में क्रिकेट मैच खेल रहे थे। मैच में एक तरफ पीड़ित का भाई और उसके साथ ही थे तो वहीं दूसरे टीम में एजाज खान ऊर्फ इज्जु, एफाज खान, संदीप उर्फ ओव, राजा भास्कर थे।

दोनों टीमों में मैच खेलते हुए विवाद हो गया था। 16 जनवरी को पीड़ित उसका भाई और उसके अन्य दोस्त एक घर पर सो रहे थे। इस दौरान रात करीब साढ़े 10 बजे आरोपी घर का दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने अपने साथ लोहे का रॉड, चाकू, कुल्हाड़ी और डंडा जैसे औजार रखे थे। सभी ने मिलकर वहां सो रहे युवकों पर हमला कर दिया था और गंभीर रूप से उन्हें चोट पहुंचाई थी।

इसके बाद गंज थाना पुलिस में इन फरार आरोपियों की तलाश कर इन्हें गिरफ्तार किया। फिर पुलिस ने आरोपियों का सिर मुड़वाकर सड़क पर जुलूस निकाला। इनके पास से जानलेवा हमले में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।