छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों को फिर मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ के DGP अशोक जुनेजा ने पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश संबंधी आदेश काे कड़ाई से पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। डगप ने प्रदेश की अलग-अलग पुलिस यूनिट्स को आदेश को जमीनी स्तर पर लागू करने को कहा है। जिससे थानेदार से लेकर कॉन्स्टेबल स्तर तक के कर्मचारियों को हफ्ते में एक दिन का आराम मिलेगा।

वीकली ऑफ को लेकर जारी DGP के आदेश की कॉपी।

दरअसल, पुलिसकर्मियों की ड्यूटी हफ्ते के सातों दिन होने की वजह से उन्हें आराम नहीं मिल पाता है। जिसके चलते वे कई तरह के मानसिक और शारीरिक रोगों का शिकार हो जाते हैं। वे अपने परिवार को भी समय नहीं दे पाते।

इस वजह से लगातार यह मांग होती रही है कि पुलिसकर्मियों को भी साप्ताहिक अवकाश जैसी सुविधा मिलनी चाहिए।