छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से ग्रामीण की मौत

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से ग्रामीण की मौत हो गई। आरोप है कि, ट्रैक्टर मालिक ने मृतक के बेटे को आरोपी बनाने के लिए झूठा केस दर्ज कराया है। साथ ही ट्रैक्टर को भी बदल दिया। इस मामले में पीड़ित परिवार ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

दरअसल, धनागर निवासी विजय यादव (26) ने बताया कि, गांव के उत्तम सारथी के ट्रैक्टर में उसके पिता अशोक यादव और धीरज सारथी 9 जून को रेत लेकर आए। घर के पास खाली जगह पर ट्रैक्टर को धीरज ने खड़े किया, लेकिन ट्रैक्टर अचानक लुड़कने लगा।

विजय यादव के पिता अशोक यादव उसे रोकने के लिए ट्रैक्टर में चढ़े, तो उनका पैर फिसल गया और ढुलाते ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। जिससे अशोक की मौत हो गई। उसने बताया कि, घटना को उसकी मां और नानी ने देखा। ट्रैक्टर मालिक ने थाने में जाकर दूसरे ट्रैक्टर को खड़े कर दिया।

न्याय दिलाने की मांग

विजय यादव का कहना है कि, उसके पिता की मौत पर उसे आरोपी बनाकर उत्तम सारथी अपने दूसरे ट्रैक्टर को जब्त कराया है। थाने से उसे लाइसेंस लेकर आने कहा जा रहा है, जबकि वह घटना के समय वहां नहीं था। विजय ने मामले में एसपी के नाम आवेदन सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की है।

जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी- डीएसपी

रायगढ़ DSP सुशान्तो बनर्जी ने बताया कि, धनागर से एक परिवार आया था। एक्सीडेंट में मृतक के बेटे को आरोपी बनाने और ट्रैक्टर बदलने को लेकर आवेदन दिया है। इस मामले की जांच की जाएगी। उसके बाद ही आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version