राजधानी रायपुर में सड़कों पर अतिक्रमण कर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों के खिलाफ टीम प्रहरी का अभियान लगातार जारी रहा

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर में सड़कों पर अतिक्रमण कर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों के खिलाफ टीम प्रहरी का अभियान लगातार जारी रहा। नगर निगम रायपुर के नगर निवेश उड़न दस्ते ने 23 और 24 जून को दो दिन में कुल 83 दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 1.50 लाख का जुर्माना वसूला है।

रायपुर में जिला प्रशासन , नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम प्रहरी काम करी है। यह अभियान रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा है।

सोमवार को 59 दुकानदारों से वसूले 1.03 लाख

23 जून को नगर निवेश उड़न दस्ता ने मालवीय मार्ग जयस्तंभ चौक से सिटी कोतवाली चौक, गोलबाजार और बैजनाथपारा तक इलाके में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सड़कों पर कब्जा कर दुकानदारी कर रहे 59 दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की। इन पर एक हजार से 5 हजार रुपए तक के चालान काटे गए। एक दिन में ही 1.03 लाख की वसूली की गई।

24 दुकानदारों पर 46 हजार का जुर्माना

अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को जयस्तम्भ चौक से सिटी कोतवाली चौक तक मुख्य सड़क मालवीय रोड़ में सड़क पर अवैध कब्जा जमाकर व्यवसाय कर रहे 24 दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। इनके खिलाफ भी अवैध अतिक्रमण कर व्यवसाय संचालन करने पर 46,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

टीम प्रहरी का अभियान जारी रहेगा

नगर निगम की ओर से साफ कर दिया गया है कि टीम प्रहरी का यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। नगर निगम की अपील है कि व्यापारीगण सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर व्यापार न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version