
दरअसल, शिव नगर हांडीपारा निवासी सुरेंद्र निषाद ने अपनी शिकायत में बताया कि, उसका भाई देवा निषाद 20-21 जून की रात अपने घर के पास बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले आरोपी मानिकचंद बर्वे और उसका नाबालिग बेटा वहां पहुंच गया। उन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज कर अपने पास रखे चाकू से देवा की जांघ पर वार कर दिया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
घायल देवा को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, मामले की आगे की जांच जारी है।