
आस-पास के रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। शरीर पर चोट के निशान थे। वहीं एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर सैंपल कलेक्ट कर रही है।
हत्या की आशंका
फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पूरे कमरे के अंदर खून फैला हुआ है। खून जमीन में जम कर काला पड़ चुका है। इस बात को देखते हुए सागर की मौत दोपहर को होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बताया जा रहा है, मृतक किसी पुलिसकर्मी का भाई था, पुलिस ने इस बात की अब तक पुष्टि नहीं की है।