रायपुर में पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

Chhattisgarh Crimesरायपुर में पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति अपनी मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी को लेकर पत्नी के साथ अक्सर विवाद करता था। विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी का धारदार हथियार से गले और पेट पर हमला कर दिया। जिससे पत्नी की इलाज के दौरान मेकाहारा अस्पताल में मौत हो गई। यह पूरा मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 21 जून को सौम्या अठवानी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि, उसकी बहन इशिता अठवानी ने साल 2019 में रिंकू अठवानी से लव मैरिज किया था। दोनों की एक 5 साल की बच्ची है। जो मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से बातचीत ज्यादा नहीं करती हैं। इस बात को लेकर रिंकू अपनी पत्नी इशिता से अक्सर विवाद किया करता था।

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने भेजा जेल

21 जून की सुबह आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ जमकर विवाद किया। जब रिश्तेदारों को पता चला तो वह घर पहुंचे। इस दौरान रिंकू अपने कमरे से बाहर निकल रहा था उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। उसने इशिता के गला, पेट और दाहिने भुजा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था।

इसके बाद लहूलुहान हालत में इशिता को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रिंकू अठवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version