
18 जून से नए जगह पर मिलेगी टिकट
रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 18 जून 25 से यात्री नए स्थान पर बने अस्थायी आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटर (UTS/PRS) से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह शिफ्टिंग की जा रही है। रेल प्रशासन ने बताया रायपुर स्टेशन पर जारी री डेवलपमेंट वर्क के चलते ये टेम्परेरी मैनेजमेंट किया जा रहा है।
यात्रियों से सहयोग की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस अस्थायी बदलाव में सहयोग करें। और टिकट खरीदने के लिए नए स्थान पर निर्धारित काउंटर का उपयोग करें।