शादी का वादा कर नाबालिग के साथ 2 साल तक करता रहा रेप; अब गया जेल

Chhattisgarh Crimes

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया गया कि आरोपी ने लड़की को शादी का वादा कर झांसे में लिया था। इसी बात का फायदा उठाकर वह उसके साथ पिछले 2 सालों से संबंध बना रहा था। बाद में उसने शादी से ही इंकार कर दिया था। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, देवरी निवासी रामेश्वर साहू(19) की पहचान 2 साल पहले लड़की से हुई थी। पहचान के बाद रामेश्वर ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और कहा कि जब तुम बालिग गो जाओगी तुमसे शादी करूंगा। इसक बाद से वह उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। मगर कुछ दिन पहले उसने शादी से इंकार कर दिया। कहने लगा कि अब मैं तुमसे शादी नहीं करूंगा।

इधर, लड़की बार-बार युवक को समझाते रही, इसके बावजूद वह नहीं माना और उसने साफ मना कर दिया कि शादी नहीं कर पाऊंगा। इसके बाद पीड़िता ने मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।