भारत में अब हार रहा कोरोना वायरस का ‘रावण’, 98 दिनों के बाद सबसे कम मौतें

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। भारत में कोविड 19 की रफ्तार अब जाकर कुछ धीमी पड़ती हुई नजर आ रही है लेकिन ऐसा नहीं है कि ये खतरनाक वायरस पूरी तरह से जा चुका है। शनिवार को कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 580 रहा, जोकि पिछले 98 दिनों में सबसे कम है। इस आंकड़े को देखते हुए ऐसा लग रहा है ऐसा लग रहा है कि कोरोना वायरस की रफ्तार में कमी आई है।

98 दिन बाद सबसे कम मौतें

देश के अधिकांश हिस्सों में महामारी धीरे-धीरे कम होती रही। हमारे सहयोगी टाइम्स आॅफ इंडिया डेटाबेस के अनुसार राज्य सरकारों ने जो आधिकारिक आंकड़े जारी किए हैं उससे ये साफ होता है कि भारत ने पिछली बार 18 जुलाई के बाद अब जाकर मौतों का ये आंकड़ा कम हुआ है। सितंबर के बीच में देश में महामारी अपने चरम में है। एक ही दिन में कोविड-19 से सबसे अधिक मौत की संख्या 15 सितंबर को 1,275 दर्ज की गई थी।

रिकवरी रेट भी बढ़ा

ताजा मामलों में गिरावट भी जारी है। शनिवार को 51,023 नए संक्रमण सामने आए, जो इस सप्ताह अब तक का सबसे कम (सोमवार को छोड़कर, जब अन्य कारणों से मामलों में तेजी से गिरावट) हैं। देश के कुल केस 78,63,913 था, जबकि सक्रिय मामले घटकर 6.75 लाख हो गए थे। कोरोना वायरस से 70,69,999 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। भारत में रिकवरी रेट 89.9% है।

केरल में रेकॉर्ड मामले

इस बीच केरल में एकबार फिर मामलों में भारी उछाल देखने को मिला। यहां पर 8,253 नए केस दर्ज किए गए। हालांकि राज्य में टैली शुक्रवार को 8,511 के आंकड़े से थोड़ा कम हो गया था।

दिल्ली में टेंशन तो महाराष्ट्र से गुड न्यूज

दिल्ली में 4,116 नए मामले दर्ज किए गए जोकि 18 सितंबर के बाद अब तक की सबसे अधिक उछाल है। कोरोना वायरस का प्रकोप पं बंगाल में भी जारी है। यहां गुरुवार को 4,148 नए मामले दर्ज किए है। इसी बीच महाराष्ट्र से राहत देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर लगातार छठवें दिन नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को 6,417 मरीज और 137 मौतें हुईं।

Exit mobile version