RCB ने मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रुपए में; शाकिब को KKR ने 3.20 करोड़ में खरीदा

Chhattisgarh Crimes

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिए नीलामी चेन्नई में जारी है। 292 शॉर्टलिस्टेड प्लेयर्स में से 61 के लिए बोली लगाई जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को RCB टीम ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए थी। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स टीम ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स टीम ने 2.20 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए थी। पिछले सीजन में स्मिथ की कीमत 12.50 करोड़ रुपए थी। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को 3.20 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। उनकी बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए थी।

क्यों महंगे बिके मैक्सवेल

टी-20 में मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 152.05 का है। उन्होंने 331 छक्के और 529 चौके जमाए हैं। IPL में उन्होंने 82 मैचों में 1505 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 154.67 का है। इसमें 91 छक्के और 118 चौके शामिल हैं। टी-20 में अब तक उन्होंने 108 विकेट भी लिए। बिग बैश लीग के पिछले सीजन में मैक्सवेल ने 14 मैच में 379 रन बनाए थे। 17 छक्के लगाए और स्ट्राइक रेट 143 का रहा था।

इन खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीददार

  • सबसे पहले करुण नायर का नाम पुकारा गया। 50 लाख बेस प्राइज वाले इंडियन प्लेयर को किसी ने नहीं खरीदा।
  • इसके बाद 1.50 करोड़ बेस प्राइज वाले इंग्लिश प्लेयर एलेक्स हेल्स को भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरॉन फिंच को किसी ने नहीं खरीदा। उनकी बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए रही।