पोहा मिल के मुंशी के साथ 4 लाख रुपए की उठाईगिरी

Chhattisgarh Crimes

भाटापारा। छत्तीसगढ़ के भाटापारा में पोहा मिल के मुंशी के साथ 4 लाख रुपए की उठाईगिरी हो गई। वो बैंक से पैसा निकालकर वापस लौटा था। इसी दौरान रास्ते में रुककर वो किसी से बात करने लगा। इतने में बाइक सवार बदमाश आए और 4 लाख रुपए से भरा बैग लेकर भाग निकले हैं। मामला भाटापारा शहर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शहर के पोहा मिल का मुंशी मनोज कुमार वर्मा दोपहर 12.30 बजे के आस-पास रामसत्ता चौक स्थित बैंक से पैसे निकालने गया था। वो उस पैसे को वापस मिल लाने वाला था। बताया गया कि मनोज 4 लाख रुपए लेकर बैंक से निकल भी गया था। वह वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में कॉल आया और रुक गया और किसी से बात करने लगा।

मनोज ने पैसों से भरे बैग को टंकी के ऊपर रखा हुआ था। वो बातचीत करने में व्यस्त था। इतने में बाइक सवार 2 युवक पहुंचे और सीधे पैसों से भरे बैग को लेकर भाग निकले। वो कुछ कर पाता, इतने में बदमाश भाग चुके थे। मनोज चिल्लाता रह गयाा। दोनों बदमाशों ने चेहरे में मास्क लगा रहा था। सिर में कैप था। घटना के बाद उसने पूरे मामले की जानकारी पोहा मिल के मालिक को भी दी। इसके बाद पुलिस से मामले की शिकायत की गई है।

पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

Exit mobile version