पटवारी के कार्यालय में मिले 5 लाख 26 हजार रुपये, रकम का सोर्स ना बता पाने पर SDM ने किया निलंबित

Chhattisgarh Crimes

दुर्ग. पटवारी कार्यालय से लाखो रुपये मिलने और उन पैसो का स्त्रोत नहीं बता पाने के चलते कोहका पटवारी को निलंबित कर दिया गया है. दरअसल, कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर एसडीएम लक्ष्मण तिवारी ने शिकायत मिलने पर हल्का नंबर 45 कोहका के पटवारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया था. जिसमें पटवारी कार्यालय से 5 लाख 26 हजार 305 रुपये मिले थे. इस रकम बारे में पूछे जाने पर पटवारी ने प्राप्त राशि का स्त्रोत स्पष्ट नहीं किया. जिस पर एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषी पाए जाने पर पटवारी शत्रुघन मिश्रा को निलंबित करने के निर्देश दिया है.