सलमान खान के घर फायरिंग केस के आरोपी ने की आत्महत्या

Chhattisgarh Crimes

मुंबई. सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग करने वालों को हथियार सप्लाई करने के आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली। उसने चादर से फांसी लगा ली। 32 साल के अनुज थापन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने 15 अप्रैल को अनुज थापन (32) और सुभाष चंदर (37) को पंजाब से हिरासत में लिया था। दोनों ने इस घटना के लिए हथियार मुहैया करवाए थे। दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं। आत्महत्या करने वाला अनुज गांव में ट्रक में बतौर हेल्पर काम करता था।

वहीं दूसरा आरोपी सुभाष एक किसान था। दोनों आरोपियों पर पंजाब और हरियाणा में कई केस दर्ज हैं। दोनों कई सालों से लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर काम कर रहे थे।

Chhattisgarh Crimes

अनुज थापन और सुभान ने 15 मार्च को पनवेल में सागर पाल और विक्की गुप्ता नाम के लड़कों को दो पिस्टल डिलीवर की थीं। इन्हीं पिस्टल की मदद से विक्की और सागर ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग की थी। विक्की और सागर को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया था, जबकि अनुज और सुभाष की गिरफ्तारी पंजाब में हुई थी।

6 आरोपियों पर लगी थीं मकोका की धाराएं

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में आरोपियों के खिलाफ मकोका की धाराएं लगाई गई हैं। इसके अलावा मुख्य साजिशकर्ता अनमोल बिश्वोई और लॉरेंस बिश्नोई पर भी मकोका लगाया गया है। कुल 6 आरोपियों पर मकोका लगाया गया है। मकोका लगने से अब आरोपियों की जल्दी जमानत नहीं हो सकेगी। मकोका के तहत न्यूनतम सजा 5 साल जेल है।