सपना चौधरी बनी मां, बेटे को दिया जन्म

Chhattisgarh Crimes

नयी दिल्ली। मशहूर सिंगर सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया है। आपको बता दें कि बिग बॉस में शिरकत कर चुकी सपना चौधरी देश ही नहीं विदेशों में भी अपने गानों की वजह से काफी पॉपुलर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक है कि देर रात सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया है। सपना और उनका बेटा पूरी तरह स्वस्थ हैं।

सपना चौधरी के गाए गाने तेरी आंख्या का यो काजल..काफी पॉपुलर हुआ था। यूं तो सपना पहले ही देश में अपने गानों और डांस के चलते फेमस थी। लेकिन आंख्या का यो काजल ने उन्हें विदेशों में भी काफी फेमस कर दिया था।

सपना का ये सफर बिलकुल किसी सपने से कम नहीं रहा है। हरियाणा में स्टेज शो करने वाली डांसर ने काफी संघर्ष किया हैं। बिग बॉस में एंट्री लेने के बाद सपना की दुनिया बदली और वह रातों रात पॉपुलर हो गयी। शो से निकलने के बाद सपना को कई डांस एल्बम में डांस करने का मौका मिला। उसके बाद एक-एक कर सपना ने सक्सेस की सीढ़िया चड़ना शुरू किया, जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड की फिल्मों में भी डांस करने का चांस मिला। साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की हैं। वह अब तक कई बड़े- बड़े कलाकारों के साथ कम कर चुकी हैं।