सर्वाधिक रोजगार देने में नंबर वन ग्राम पंचायत बना घुमरगुड़ा

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/देवभोग। गरियाबंद जिले के विकासखंड देवभोग के 53 ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत मजदूरो को सर्वाधिक रोजगार मुहैया कराने वाला ग्राम पंचायत घुमरगुड़ा प्रथम नंबर पर है। वही ग्राम पंचायत डोहल दूसरे एवं ग्राम पंचायतझाँकरपारा तीसरे नंबर पर है। मनरेगा मानव दिवस की आंँकड़े के अनुसार पूरे विकासखंड में 4551 मानव दिवस के साथ घूमरगुड़ा ने प्रथम नंबर प्राप्त किया है lग्राम पंचायत घुमरगुड़ा की सरपंच श्रीमती रजनी देवेंद्र ठाकुर ने अपने कुशल नेतृत्व से गांव के तालाब की साफ-सफाई गहरीकरण,नए निजी डबरी निर्माण एवं तीन किसानों का मेड़बंदी कार्य करवा
कर स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराया है l

हर हाथ को काम और सम्मान सरपंच श्री मति रजनी देवेंद्र ठाकुर का कहना है कि
हर हाथ को काम और सम्मान
यही होगी ग्राम पंचायत घुमरगुड़ा की पहचान lइसी तर्ज पर पूरे पांच वर्षों मे स्थानीय ग्रामीणों के लिए कार्य उपलब्ध कराया जाएगा सभी के सार्थक सहयोग से ग्राम पंचायत घूमरगुड़ा के मनरेगा मजदूरो को 100 % रोजगार मिले साथ ही किसी भी ग्रामीण मजदूरो को रोजगार की तालाश में अपने परिवार को छोड़कर बाहर न जाना पड़े
यह हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।

Exit mobile version