सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का ग्राम टेंगनाबासा में हुआ आयोजन

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा/ छत्तीसगढ़ क्राइम्स

छुरा. शासकीय कचनाधुर्वा महाविद्यालय छुरा की ओर से सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर ग्राम टेंगनाबासा में गति मान हैं। जहां महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए लग भग 30 स्वयं सेवकों का जत्था ग्राम पंचायत के स्वास्थ्य स्वच्छता शिक्षा नशामुक्ति आदि विषयों पर विशेष जोर देते हुए अपने प्रेरणा पुरुष विवेकानन्द जी विचारों को लोगों के सामने रखने वाली है इस शिविर का सबसे महत्वपूर्ण तथ्य इनके स्वयं के नौतिक मुल्यो को अपने आबंटित समय सारिणी के अंतर्गत। करने पर विशेष रूप से होता है इसी कड़ी में प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक योग कक्षा लगती है। योगाचार्य मिथलेश कुमार सिन्हा शिविरार्थियों एवं ग्राम वासियों को योगाभ्यास करा रहे हैं।

Chhattisgarh Crimes

इस वर्ष शिविर का थीम नशा मुक्त समाज के लिए युवा है । योगाचार्य ने कहा कि नशा नाश की जड़ है, जिससे हमे समाज से नशाखोरी को दूर कर नशा मुक्त समाज का निर्माण है ,उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश के विकास में बड़ी भूमिका अदा करती है। अगर युवा ही नशे की गर्त में चले जाएंगे तो देश की तरक्की में बाधा बन जाएंगे। ,जो व्यक्ति प्रतिदिन योग करेगा उसे नशा करने की इच्छा नहीं होगी। मन अगर कमजोर होता है तभी नशे की ओर भागता है ,योगाभ्यास से मन को नियंत्रित करने के लिए भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, शशकासन, धुवासन, ताड़ासन , कागासन आदि अभ्यास भी कराए।

योग शिविर के बाद शिविरार्थियों ने पूरे गांव में घूम कर नशा मुक्ति रैली भी निकाली जिसमे नशा नाश की जड़ है भाई इसने ही सब आग लगाई, बीड़ी पीकर खांस रहें हैं मौत के आगे नाच रहें हैं , अद्धी पौवा तोड़ दो नशा से नाता तोड दो, आदि जागरूकता के नारे भी लगाए गए । शिविर में कार्यक्रम अधिकारीडॉ विनित कुमार साहू , प्रभारी प्राचार्य श्री सी एच पटेलडी आर साहू, डॉ सी पी सिकरवार, तारनी साहू ,खगेश कोशले , जीतू दीवान, जयप्रत्युष, संतोष सोरी, नीलकमल, देवकी ध्रुव, दिव्यानी चंद्राकर, ओंकार, पुरुषोत्तम, परमेश्वर, चांदनी एवं ग्राम वासी उपस्थित थे।