अनवर ढेबर को झटका, कोर्ट ने फिर मंजूर की 4 दिन की रिमांड

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर सियासत तेज है। वहीं, दूसरी तरफ ईडी ने सोमवार को शराब घोटाले में गिरफ्तार लोगों कोर्ट में पेश किया। अनवर ढेबर, आबकारी विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी एपी (अरुण पति) त्रिपाठी, नितेश पुरोहित उर्फ अप्पू और त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू चार दिन और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की रिमांड में रहेंगे। चारों आरोपियों को ईडी ने आज स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत के कोर्ट में पेश किया और जांच व पूछताछ के लिए फिर रिमांड की मांग की। स्पेशल जज ने इसे मंजूर कर लिया। अनवर ढेबर को तीसरी बार रिमांड मंजूर की गई है।