घायल को अपने साथ लेकर चले गए गोली मारने वाले, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
रायपुर। राजधानी में देर रात गोली चलने से सनसनी फैल गई। राजेंद्र नगर क्षेत्र के बसंत विहार कालोनी में गोली चली है। अज्ञात युवकों के द्वारा गोली चलाई गई है। गोली मारने के बाद घायल को अपने साथ कार में लेकर फरार हो गए हैं। सड़क पर खून फैला हुआ है। कालोनी के लोगों की सूचना के बाद राजेंद्र नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है।
समाचार लिखे जाने तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि गोली किस पर चली है और इसे चलाने वाले कौन हैं? घटनास्थल पर एसएसपी, एडिशनल एसपीएसपी पहुंच गए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सीजी 07 नंबर वाली कार में थे। आस पास रहने वाले लोग जब तक बाहर निकल के आये तब तक आरोपी कार से फरार हो गए थे।