सिंहदेव को देवेंद्र यादव से मिलने नहीं दिया गया:रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे थे पूर्व डिप्टी CM

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस में आक्रोश का माहौल है। देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को मिलने नहीं दिया गया। अब नेता प्रतिपक्ष चरणदास के नेतृत्व में सभी विधायक जेल पहुंच रहे हैं।

सुरक्षा के लिहाज से अब देवेंद्र यादव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष ने राजीव भवन में कांग्रेस के सभी विधायकों की बैठक ली। इस दौरान बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति तय की गई। कांग्रेस इस गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस 24 अगस्त को प्रदेश भर में प्रदर्शन करने वाली है।

Exit mobile version