आपसी विवाद में बेटे ने कर दी पिता की हत्या

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर में फिर से एक शख्स की हत्या कर दी गई है। इस बार आपसी विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी है। बताया गया है कि आरोपी का अपने पिता से विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से पिता उसे रोज डांटा करते थे। इसी बात से नाराज होकर आरोपी बेटा पिछले 4 महीने से अलग रहा था, लेकिन वो देर रात को फिर अपने घर लौटा था। इस बीच बाप-बेटे में फिर विवाद हो गया और गुस्साए बेटे ने कुल्हाड़ी से कई वार कर पिता को मार डाला है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गया है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

झिरमल सिंह (55) टाटीबंध इलाके में अपनी पत्नी के साथ रहता थे। झिरमल सिंह इसी इलाके में ट्रांसपोर्टर का काम करते था। झिरमल सिंह का अपने बेटे हरप्रीत सिंह से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पता चला है कि हरप्रीत सिंह कुछ करता नहीं था। इसी वजह से झिरमल सिंह उसे डांटा करता था। जिसके चलते हरप्रीत सिंह चार महीने पहले घर छोड़कर चला गया था, लेकिन मंगलवार रात को फिर अपने घर लौटा था कि अचानक झिरमल सिंह और हरप्रीत में विवाद शुरू हो गया और करीब रात 2 बजे हरप्रीत ने झिरमल की हत्या कर दी है।

पिता की हत्या करने के बाद हरप्रीत भाग निकला है। पुलिस को इस बात की जानकारी झिरमल सिंह की पत्नी ने दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बुधवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आमानाका टीआई राजेश सिंह ने बताया कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा है। फिलहाल आरोपी फरार है, हम उसका पता लगा रहे हैं।