गांव पहुंचे एसपी जेआर ठाकुर, महिला कमांडो से हुए रूबरू

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक जे. आर. ठाकुर के निर्देश पर थाना प्रभारी छुरा उप निरीक्षक सचिन गुमास्ता के द्वारा ग्राम मेढ़किडबरी में जन चौपाल एवं सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्राम मेढ़किडबरी के जनता से रूबरू होते हुए गांव के समस्याओं के बारे में जानकारी लिए। गांव लोगों से गांव में होने वाले तीज, त्यौहार, पूजा ,मंडल शादी,बिहाव के बारे में जानकारी लिए। गांव के लोगों को विभिन्न प्रकार की खेती करने के संबंध में जानकारी दिए, गांव के लोगों को अपनी सांस्कृतिक, परंपरा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किए। गांव के युवाओं को पढ़ाई में विशेष रूचि लेकर प्रतियोगिता परीक्षा एवं खेल में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किए। गांव में अवैध कार्यों में संलिप्त रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी देने को कहा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के द्वारा महिला कमांडो को गांव में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने एवं उनकी सूचना थानों में देने के लिए कहे, साथ ही गांव के लोगों को शासन की योजनाओं एवं उनके लाभ के बारे में जानकारी देते हुए Cyber फ्रॉड से संबंधित विशेष जानकारी तथा सायबर अपराध से बचने के उपाय भी बताए। उप पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा सिन्हा के द्वारा महिलाओं के ऊपर होने वाले अपराधों, उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए साथ ही अभिव्यक्ति ऐप संबंध में जानकारी देते हुए अभिव्यक्ति एप इंस्टॉलेशन करवाए । महिलाओं एवं बच्चों को हुमन ट्रैफिकिंग के संबंध में भी जानकारी दिए।

कार्यक्रम के दौरान महिला कमांडो को साड़ी,टॉर्च वृद्धजनों को धोती ,गमछा, गांव के युवाओं को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल खेल कीट, किसानों को फावड़ा, कुदाली, वितरण किए। साथ ही उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों को कॉपी, ड्राइंग पेंसिल एवं चॉकलेट वितरण किए गए। इसी दौरान गांव के कक्षा 12वीं में 71 प्रतिशत लाने वाले भानू कुमार को मोमेंटो एवं अन्य पुरस्कार वितरण किए भानू को पुलिस अधीक्षक द्वारा अच्छे से मन लगाकर पढ़ने एवं अधिकारी बनने हेतु उत्साहित किए। पूर्व में गरियाबंद जिले के 1 दिन के कलेक्टर बने प्रोजेरिया बीमारी से पीड़ित शैलेन्द्र ध्रुव को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम में थाना प्रभारी छुरा उप निरीक्षक सचिन गुमास्ता एवं थाना छुरा के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।