हरदीभाँठा में प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय श्रीराम चरित मानस सम्मेलन का आयोजन शुरू

पूर्व संध्या में आज गुरूवार को निकाली गई विशाल कलश यात्रा

Chhattisgarh Crimes
पूरन मेश्राम/ मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगे ग्राम हरदीभाँठा में समस्त ग्रामवासियो द्वारा 02 फरवरी से 04 फरवरी तक तीन दिवसीय श्रीराम चरित मानस सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसके लिए जोरशोर से तैयारिया राम चरित मानस सम्मेलन समिति एवं समस्त ग्रामवासी हरदीभाँठा द्वारा किया जा रहा है। ग्राम हरदीभाठा में आयोजित प्रदेश स्तरीय मानस सम्मेलन का शुभारंभ एक दिन पूर्व आज गुरूवार को शाम विशेष पूजा अर्चना के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई जो नगर का भ्रमण किया आज से पूरे तीन दिनों तक मैनपुर क्षेत्र का माहौल धार्मिकमय हो जायेगा।

Chhattisgarh Crimes

इस दौरान विशाल कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल लोगो ने श्रीरामजानकी मंदिर, गायत्री मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद समस्त देवी देवताओं को आमत्रंण देते मैनपुर के प्रमुख गलियों का भ्रमण किया गया जहां भगवा ध्वज लिये श्रध्दालु भक्तो का जगह जगह स्वागत किया गया। आयोजित प्रदेश स्तरीय मानस सम्मेलन में अंचल सहित दूर दूर से ख्याति प्राप्त मानस टीम शामिल हो रहे हैं जो तीन दिनों तक संगीतमय ढंग से श्रीराम चरित मानस कथा का बखान करेगें इस विशाल शोभा यात्रा में मानस सम्मेलन समिति संरक्षक धनसाय सोनवानी, लालाराम पटेल, लोकनाथ साहू, विश्राम यादव, सुखराम निर्मलकर, रामसाय निर्मलकर, खुशीराम साहू, यातीराम पटेल, योगेश शर्मा, रामरतन पटेल, सालिकराम पटेल, खगेश्वर साहू, श्यामा विश्वकर्मा, रमेश ठाकुर, महेश कश्यप, देवचरण साहू, गोवर्धन साहू, लालाराम साहू, दीनाराम, नरेश डोंगरे, रामजी साहू, लोचन साहू, सवितानंद साहू, महेन्द्र पटेल, दीनबंधु निर्मलकर, गोपाल निर्मलकर, रूपेश साहू, गजेंद्र यादव, राजकुमार सोनवानी, गोविन्द पटेल, गणेश पटेल, निजाम पटेल, डोमार पटेल, शेखर पटेल, रोशन पटेल, चुम्मन पांडेय, हरिश यादव, मनोज निर्मलकर, कोमल साहू, श्रीमती कृष्णा तिवारी, सरपंच दुलिया बाई ठाकुर, गिरजा बाई, उषा बाई, कुंती निर्मलकर, कुमारी साहू, कुमारी पटेल, ऐनबाई पटेल, सभ्या कश्यप, सुनीता निर्मलकर, उमेन्द्र निर्मलकर, पुष्पेन्द्र पटेल, मुरारी पटेल, गगन निर्मलकर, चन्द्रशेखर सहित ग्रामवासी शामिल थे।

मानस सम्मेलन समिति सदस्यों ने बताया कि हरदीभाँठा ग्राम में प्रतिवर्ष धर्म स्थापना की मंशा से श्रीरामचरितमानस सम्मेलन का आयोजन किया जाता है जिसे देखने व सुनने क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं समस्त ग्राम वासियों ने मानस सम्मेलन में क्षेत्र सहित समस्त अंचलों के श्रोता बंधुओं को शामिल होने अपील किया गया।