बिलासपुर। बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता की भांजी की हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली हैं। युवती की लाश फंदे पर लटकी मिली है।
जानकारी के अनुसार बिल्हा के बरतोरी निवासी प्रियंका कौशिक एक निजी संस्थान में बिलासपुर में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थी। प्रियंका अपनी एक बहन के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के कश्यप कालोनी गली नम्बर तीन में सन्तोष कुमार गुप्ता के मकान में किराए पर रहती थी। साथ ही छोटी बहन भी उसके साथ रहकर पढ़ाई करती है। कमरे में प्रियंका व उसकी बहन के अलावा एक अन्य रूम पार्टनर भी रहती थी।
नीचे मकान मालिक गुप्ता स्वयं रहते है व ऊपर हॉस्टल संचालित करते हैं। प्रियंका की छोटी बहन दो दिन पहले ही घर गयी थी व उसकी रूम पाटर्नर भी कल रविवार होने की वजह से अपने घर चली गयी थी। इस दौरान प्रियंका अकेले ही रूम में थी। आज सुबह प्रियंका ऑफिस नही पहुँची तो उसके ऑफिस वालो ने उसे फोन करना शुरू किया पर फोन रिसीव नहीं हुआ और न ही व्हाट्सएप पर भेजा गया मैसेज का कोई जवाब दिया गया। किसी तरह का कोई रिप्लाये नहीं मिलने पर मृतिका के ऑफिस से एक स्टाफ को हालचाल लेने के लिए प्रियंका के हॉस्टल भेजा गया। ऑफिस के सहकर्मी ने मौके पर पहुँच कर कमरे की खिड़की से झांका तो प्रियंका पंखे से लटकती हुई थी, जिसके बाद मकान मालिक ने इसकी जानकारी अपने बेटे व हॉस्टल में रह रही अन्य लड़कियों को दी। तब सभी ने मिल कर कमरे का दरवाजा तोड़ा और पुलिस को जानकारी दी।
इधर इस घटना की सूचना मिलने के बाद प्रियंका कौशिक के मामा पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता सियाराम कौशिक ने हत्या की आशंका जाहिर की। साथ ही इसकी जांच की मांग की है। मृतिका के फोन में पैटर्न लॉक होने की वजह से लास्ट बार किससे बात हुई हैं ये अभी स्प्ष्ट नही हो पाया हैं। फांसी में लटकते हुए भी मृतिका के कान में हेडफोन लगा हा था। मौके पर पहुँची कोतवाली थाने व एसएफएल की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और आत्महत्या के कारणों की तलाश कर रही है।