छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे, CM साय के साथ 2 डिप्टी CM लेंगे शपथ

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुर में दोपहर 2 बजे से होने वाला सीएम विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण अब शाम चार बजे होगा। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में देरी से पहुंचेंगे। इसीलिए कार्यक्रम 2 घंटे की देरी से शुरू होगा। समारोह साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में हो रहा है।

चर्चा है कि आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सिर्फ दो उप मुख्यमंत्री शपथ लेंगे, अरुण साव और विजय शर्मा। इनके अलावा बाकी 10 मंत्रियों को अभी शपथ के लिए इंतजार करना होगा। हो सकता है कि दो एक दिन में मंत्रियों के शपथ के लिए अलग से समारोह का आयोजन किया जाए।

ओम माथुर-नितिन नबीन ने अरुण साव को कहा डिप्टी CM

अरुण साव छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री होंगे। अब तक ये बात सिर्फ चर्चाओं में थी, लेकिन प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नबीन ने अपने X अकाउंट पर उनसे मुलाकात की तस्वीरें साझा कर साव को डिप्टी सीएम कहकर संबोधित किया है। दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं।

Exit mobile version