
टकराने से हुआ था विवाद फिर हत्या
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि रात्रि को वह घर जाते समय मृतक से हनुमान मंदिर गली में टकरा गया, जिससे दोनों के बीच बहस व मारपीट हुई तो आरोपी ने अपने पास रखे धारदार हथियार से मृतक पर हमला कर दिया। हमले के बाद अरोपी भाग निकला। हत्या के आरोप में दीपक लोहार उर्फ गप्पू (22) गोबरा नवापारा निवासी को पुलिस ने जेल भेज दिया। उधर, कारीगर एसोसिएशन ने बताया कि हमारा कारीगर सुजन सरकार, 35 वर्ष अपने आजीविका के लिए ज्वैलरी निर्माण कर घर लौट रहा था। बताया जाता है कि हत्या का आरोपी आदतन नशेड़ी था और सुजन उसका शिकार हो गया।सराफा एसोसिएशन ने एसपी से की शिकायत
वहीं रायपुर सराफा एसोसिएशन ने एसपी लाल उम्मेद सिंह से मुलाकात कर आवेदन दिया है। इसमें लिखा है कि, अपराधी आदतन नशा करता था। उसने इस जघन्य अपराध को किया। हमारा कारीगर ज्वेलरी निर्माण का काम कर अपनी आजीविका का पालन करता था। वह नशे के कार्य का शिकार हो गया।
नशे का कारोबार सराफा बाजार के आसपास बहुत अत्यधिक बढ़ गया है। इसमें कोतवाली के बाजू चावडी, निगम गार्डन, बूढा तालाब के आसपास क्षेत्र के गुमटियों और पान ढेलों में संचालित होता है। ऐसी जानकारी मिली है। सराफा एसोसिएशन ने एसपी से मांग की है कि, शहर के बीच इस प्रकार की गतिविधियों पर विशेष कार्य योजना बनाकर कार्रवाई की जाए