टैंकर ने बाइक को रौंदा, युवक की हालत गंभीर

Chhattisgarh Crimes

बिलासपुर। तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में एक बाइक चालक आ गया। इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है। घटना बिलासपुर के नेशनल हाईवे की है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीबन साढ़े 9 बजे नेशनल हाईवे में रायपुर की तरफ से अकलतरा की ओर टैंकर क्रमांक सीजी 08 w 7747 जा रही थी। उस बीच बाइक सवार एक व्यक्ति बिलासपुर की तरफ जा रहा था तभी ग्राम ढ़ेका के पास ढेका मोड़ पर पहुँचे ही थे कि तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस घटना में नीले शर्ट व सफेद पैंट पहने बाइक सवार गम्भीर चोट लगी, जिसे राहगीरों की मदद से हॉस्पिटल भिजवाया गया।

Exit mobile version