अवैध कब्जाधारी बाहरी गुंडों का गांव में आतंक कई घरों में धावा बोला

Chhattisgarh Crimes

राधेकृष्ण दुबे/महासमुंद

महासमुंद से सटे हुए ग्राम कनेकेरा में कुछ बाहरी गुंडे जिन्हें लोग पंकज महाराज के नाम से जानते हैं वह और उनके साथियों के द्वारा लगभग 10 से 12 की संख्या में ग्राम के सरपंच नीलकंठ साहू और अन्य ग्रामीणों के घरों में रात हमला किया गया और उनके घरों में तोड़फोड़ की गई जानकारी के अनुसार आरोपी गुंडागर्दी और शराब का व्यवसाय करता है ऐसा ग्रामीणों का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक बीती रात सरपंच के घर के साथ-साथ अन्य ग्रामीणों के घर में राड लाठी डंडे और तलवार के साथ उन्होंने हमला किया जिससे बचने के लिए सरपंच का परिवार और उनके पड़ोसी पड़ोसियों ने बचाव बचाव की आवाज के साथ शोरगुल किया।

जिससे सभी ग्रामवासी उन्हें बचाने के लिए दौड़े तो आरोपी भाग गए उसके पश्चात सभी ग्रामीणों ने उस अवैध मकान में धावा बोल दिया खबर लिखे जाने तक ग्राम कनेकेरा बहुत से ग्रामीण एकत्र होकर उक्त अवैध मकान के पास उस मकान को तोड़ने के लिए प्रशासन पर दबाव बना रहे थे घटनास्थल में महासमुंद थानेदार और पुलिस बल उपस्थित था परंतु कार्रवाई के नाम पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था जिसे संज्ञान में लेते हुए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिंह ने थानेदार से मोबाइल पर बात की और दोषी पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया अनैतिक कारोबार और अवैध गतिविधियां संचालित करने वालों को बक्सा नहीं जाना चाहिए ऐसा निर्देश विधायक ने दिया।

Exit mobile version