भारत पर्थ टेस्ट की पहली पारी में 150 पर ऑलआउट

Chhattisgarh Crimes

भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के पहले मैच की पहली पारी में 150 रन पर ऑलआउट हो गई है। शुक्रवार को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले का पहला दिन है और दूसरे सेशन का खेल जारी है। फिलहाल, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में बिना नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी क्रीज पर हैं।

इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया, लेकिन टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 73 रन बनाने 6 विकेट गंवा दिए थे। युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल खाता नहीं खोल सके। विराट कोहली ने 5 रन, ध्रुव जुरेल 11 और वॉशिंगटन सुंदर 4 रन बनाकर आउट हुए।

डेब्यू कर रहे नीतीश रेड्‌डी ने सबसे ज्यादा 41 रन (59 बॉल) बनाए, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 78 बॉल पर 37 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 7वें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। वहीं, केएल राहुल ने 74 बॉल पर 26 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया से जोश हेजलवुड ने 4 विकेट झटके। पैट कमिंस, मिचेल मार्श और मिचेल स्टार्क को 2-2 विकेट मिले।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्‌डी, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लायन​​​​​​।