छुरा नगर में धुमधाम से निकली रथयात्रा पावन डोर को खींचने आगे आए बच्चे बूढ़े नौजवान और महिलाएं

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा छत्तीसगढ़ क्राइम

छुरा। देश भर में मनाए गये रथयात्रा उत्सव की तरह नगर में भी महाप्रभु भगवान जगन्नाथ भैया बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई।

Chhattisgarh Crimes

इस वर्ष रौनक दुगुना रहा क्योंकि रथयात्रा के आगे आगे उड़ीसा से आई नर्तक मंडली सुन्दर भगवान के भजन और मांदर की थाप के साथ नृत्य करते चल रही थी साथ ही रथयात्रा में आरंग से आए बजरंगबली की 8-10 फीट ऊंची जीवंत कटाउट गदा लेकर चल रहे थे जिसके साथ सेल्फी लेने बड़े बूढ़े नौजवान बच्चे व महिलाएं आते रहे। दोपहर बाद मानस मंदिर में विराजित मूर्तियों की पुजारी एवं मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना कर रथारुढ़ कराया गया राजा यशपेन्द्र शाह द्वारा रथ की पूजा की गई साथ ही छेड़ा पोरी की रस्म निभाई गई पश्चात बच्चे बूढ़े जवान महिलाओं ने उत्साह के साथ बड़ी संख्या में आगे आकर रथ खींचकर पुण्य लाभ लिया।

नगर भक्तजनों के हरिबोल नारों से गुंजायमान रहा रथयात्रा पूर्व निर्धारित मार्ग मानस मंदिर से बस स्टैण्ड बजरंग चौक शिवचौक मस्जिद रोड से ठाकुर दिया चौक मामुली पारा बड़े महल सदर रोड छोटे महल पश्चात गायत्री मंदिर में विश्राम हुआ नगर में जिस मार्ग पर भगवान के रथ गुजरे भक्तों ने घर से निकलकर सपरिवार पूजा अर्चना किये प्रणाम कर आशीर्वाद एवं चने मूंग का प्रसाद ग्रहण किए। इस बार रथयात्रा में पटाखे आतिशबाजी भी देखने मिला। रथयात्रा में प्रमुख रुप से ओंकार शाह पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष मंदिर समिति, बजरंग पांडे, यज्ञेश पांडेय भोला पांडेय भिषेक पांडेय शीतल ध्रुव, मिथलेश सिन्हा,दुर्गेश अर्पण सेन, मेशनंदन पांडेय,गोपाल सोनी, निखिल साहू, नरेन्द्र पटेल, मीतेश दीक्षित, शैलेन्द्र दीक्षित, अखिल चौबे, अजय चंद्राकर,ललित राठौर,नीरज नायक, तुषार चंद्राकर, ललित कुमार वर्मा, मनहरण पटेल, हीरालाल साहू, पोषण वर्मा, ओमप्रकाश यादव, रामकुमार साहू, केशव प्रसाद साहू, कैलाश पटेल, पुखराज ठाकुर, चुन्नी सोनी, सागर निर्मलकर,देवनारायण यदु, ललित साहू, सुधा शर्मा, ईश्वर सिन्हा यश सिन्हा, वरुण सोनी, किशन सोनी, राहुल सिन्हा,भोलेशंकर जायसवाल,महिला मानस मंडलियों के सदस्यगण , गणेशू साहू,सुभाष ठाकुर,सेउक समाज के सदस्यगण बड़ी संख्या में चल रहे थे।